Rajasthan Current Affairs June 2024 in hindi

राजस्थान करेंट अफेयर्स जून 2024: इस महीने की प्रमुख घटनाओं, सरकारी पहलों, खेल समाचारों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्यों को हिंदी में जानें।

  • उदयपुर में बनेगा एशिया का सबसे बड़ा रेलवे ट्रेनिंग मॉडल रूम।
  • पंचभद्रा (बालोतरा) में है रेलवे परीक्षण केंद्र।
  • जयपुर में घर का कबाड़ ऑनलाइन बेचने के लिए ‘रीसाइकल जयपुर’ ऐप लॉन्च।
  • पुष्कर (अजमेर) में बनेगा महाकाल कॉरिडोर की तर्ज पर ‘ब्रह्मलोक कॉरिडोर’।
  • उमा व्यास को मिला ‘वृक्ष मित्र सम्मान’, जयपुर में हुआ समारोह।
  • दीक्षा फोजदार (कोटा) का संबंध है कुश्ती से।
  • राजस्थान में शुरू होगी ‘मुख्यमंत्री किसान शिक्षा प्रोत्साहन योजना’, मिलेगी पोस्ट ग्रेजुएट तक मुफ्त शिक्षा।
  • प्रहलाद सिंह झोरड़ा (नागौर) को ‘म्हारी ढाणी’ के लिए राजस्थानी बाल साहित्य पुरस्कार।
  • सोनाली सुथार (बीकानेर) को ‘सुध सोधेन जग अंगनाई’ के लिए राजस्थानी युवा साहित्य पुरस्कार।
  • अरावली ग्रीन वॉल प्रोजेक्ट में राजस्थान के 18 जिले शामिल, 1400 किमी लंबी दीवार बनेगी।
  • राजस्थान लोक सेवा आयोग के सदस्य जसवंत सिंह राठी का निधन।
  • राजस्थान के पांच विधायक बने लोकसभा सदस्य, तीन महिला सांसद भी चुनी गईं।
  • राजस्थान में बनेंगी तीन महिला बटालियन: अमृता देवी, पद्मिनी, कालीबाई।
  • मोहनपुरा (सीकर) में बनकर तैयार हुई उत्तर भारत की पहली महाराव शेखाजी सैन्य अकादमी।
  • डॉक्टर सौम्या गुर्जर ने सिंगापुर में वर्ल्ड सिटीज समिट 2024 में भारत का प्रतिनिधित्व किया।
  • चित्तौड़गढ़ से शुरू हुआ ‘निपुण अभियान’।
  • ज्योति चौधरी को सीनियर वर्ग में सुंदर कांति जोशी महिला क्रिकेट पुरस्कार।
  • बागीदौरा विधानसभा उपचुनाव में जय कृष्णा पटेल (BAP) जीते।
  • ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में हुआ गणगौर फेस्टिवल, बतुल बेगम ने दी प्रस्तुति।
  • दिया कुमारी को मिलेगा ‘वूमेन टूरिज्म मिनिस्टर ऑफ द ईयर अवार्ड’।
  • माया बिश्नोई (बीकानेर) का संबंध है तीरंदाजी से।
  • 5 जून 2024 से शुरू हुआ ‘मुख्यमंत्री वृक्षारोपण महाभियान’, लगेंगे 7 करोड़ पौधे।
  • राजस्थान विधानसभा की ई-बुलेटिन का लोकार्पण।
  • प्रसाद योजना में राजस्थान के तीन स्थल शामिल: पुष्कर, मालासेरी डूंगरी, कपिल सरोवर।
  • बांसवाड़ा में बन रहा है देश का दूसरा सबसे बड़ा परमाणु ऊर्जा संयंत्र।
  • भूपेंद्र यादव, अर्जुन मेघवाल, गजेंद्र सिंह शेखावत, भागीरथ चौधरी राजस्थान से केंद्रीय मंत्री।
  • मंजीत पाल, शाह मोहम्मद, प्रभुलाल को मिला कृषक उपहार योजना पुरस्कार।
  • लाखावास बांध (जयपुर) मछलियों और केंचुओं की मृत्यु के कारण चर्चा में।
  • बीकानेर और फलौदी में बनेंगे चार नए सोलर पार्क, 2950 मेगावाट क्षमता।
  • नवीन महाजन बने राजस्थान राज्य निर्वाचन आयोग के मुख्य अधिकारी।
  • स्कूली छात्राओं को आत्मरक्षा प्रशिक्षण के लिए ‘काली बाई आत्मरक्षा कमांडो प्रशिक्षण’।
  • आर्यन सिंह को विज्ञान और प्रौद्योगिकी के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2024।
  • राजस्थान विश्वविद्यालय, जयपुर में संविधान पार्क का लोकार्पण।
  • जोधपुर में होगा ‘तरंग शक्ति युद्धाभ्यास’, 12 देश लेंगे हिस्सा।
  • 21 जून 2024 से शुरू हुआ ‘आपणी लाडो प्रॉजेक्ट’, वंचित बालिकाओं को शिक्षा से जोड़ेगा।
  • गंगाराम मूलचंदानी बने राजस्थान राज्य मानवाधिकार आयोग के नए अध्यक्ष।
  • मंजू बाला ने 37वें राष्ट्रीय खेल में हैमर थ्रो में जीता रजत पदक।
  • 29 जून 2024 को हुआ ‘मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव’ का आयोजन।
  • 30 जून 2024 से शुरू हुआ ‘आभा आईडी बनाओ अभियान’, बनेंगे 14 अंकों के आभा आईडी।
  • ललित के. पंवार की अध्यक्षता में नए जिलों के पुनर्गठन से संबंधित कमेटी गठित।
  • सोरसन, अंता (बारां) में बनेगा राज्य का दूसरा खरमोर ब्रीडिंग सेंटर।
  • माया बिश्नोई ने जूनियर एशिया कप तीरंदाजी में जीता रजत पदक।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top