📒 राजस्थान का भौगोलिक स्वरूप
राजस्थान: स्थिति, विस्तार और आकृति नोट्स
📘राजस्थान राज्य भारत के उत्तरी-पश्चिमी भाग में 23°3′ से 30°12′ उत्तरी अक्षांश से 69°29′ से 78°17′ पूर्वी देशान्तर के मध्य स्थित है। राज्य की पश्चिमी सीमा भारत-पाकिस्तान की अन्तर्राष्ट्रीय सीमा है, जो 1070 किलोमीटर लम्बी है। राज्य की उत्तर और उत्तर-पूर्वी सीमा पंजाब तथा हरियाणा से, पूर्वी सीमा उत्तर प्रदेश एवं मध्य प्रदेश से, दक्षिण-पश्चिमी सीमा क्रमशः मध्य प्रदेश तथा गुजरात से संयुक्त है। कर्क रेखा (23°12′) राज्य के दक्षिण में बाँसवाड़ा-दूंगरपुर जिलों से गुजरती है।
राजस्थान भौतिक विस्तार एवं आकृति:
राजस्थान का क्षेत्रीय विस्तार 3,42,239 वर्ग किलोमीटर में है जो भारत के कुल क्षेत्र का 10.41% है। यह भारत का सबसे बड़ा राज्य है। इसकी आकृति विषम कोण चतुर्भुज के समान है। लम्बाई: 826 किमी, चौड़ाई: 869 किमी।
महत्वपूर्ण बिंदु:
- वृहत् जिले:
- जैसलमेर – 38401 वर्ग किमी
- बाड़मेर – 28387 वर्ग किमी
- बीकानेर – 27244 वर्ग किमी
- जोधपुर – 22850 वर्ग किमी
- सबसे छोटा जिला:
- धौलपुर – 3034 वर्ग किमी
- दौसा – 3432 वर्ग किमी
- कर्क रेखा:
- राजस्थान का अधिकांश भाग इसके उत्तर में
- डूंगरपुर और बाँसवाड़ा से गुजरती है
- बाँसवाड़ा कर्क रेखा के सबसे निकट
राजस्थान की सीमाएँ:
राज्य की कुल स्थल सीमा: 5920 किमी (अंतर्राष्ट्रीय: 1070 किमी, अंतर्राज्यीय: 4850 किमी)
अंतर्राष्ट्रीय सीमा:
- रेडक्लिफ रेखा (2308 किमी)
- लगने वाले जिले:
- जैसलमेर – 464 किमी
- बाड़मेर – 228 किमी
- श्रीगंगानगर – 210 किमी
- बीकानेर – 168 किमी
अंतर्राज्यीय सीमा:
- पंजाब: गंगानगर, हनुमानगढ़
- हरियाणा: हनुमानगढ़, चूरू, झुंझुनूं…
- उत्तरप्रदेश: भरतपुर, धौलपुर
- मध्य प्रदेश: 10 जिले
- गुजरात: 6 जिले
जिलों की आकृतियाँ:
- अजमेर – त्रिभुजाकार
- टोंक – चतुर्भुज/पतंगाकार
- सीकर – अर्द्धचंद्राकार
- चित्तौड़ – घोड़े की नाल
- जोधपुर – मयूराकार
- करौली – बतख जैसी
- दौसा – धनुषाकार
राजस्थान के भौगोलिक प्रदेश
📘 भौतिक स्वरूप की दृष्टि से राज्य को 4 मुख्य व 11 उपप्रदेशों में विभक्त किया गया है-
(1) पश्चिमी मरूस्थलीय प्रदेश
- बालूमय शुष्क मैदान
- आन्तरिक प्रवाह का मैदान
(2) अरावली पहाड़ी प्रदेश
- घग्घर का मैदान
- दक्षिणी अरावली प्रदेश
- मध्य अरावली प्रदेश
- उत्तरी अरावली प्रदेश
(3) पूर्वी मैदानी प्रदेश
- बनास-बाणगंगा बेसिन
- मध्य माही व छप्पन बेसिन
- मध्य अरावली प्रदेश
- उत्तरी अरावली प्रदेश
(4) दक्षिणी पूर्वी पठार
- विन्ध्यन कगार
- दक्कन लावा पठार
विशेषज्ञों द्वारा आप के लिए संपूर्ण राजस्थान जीके नोट्स तैयार किए जा रहे हैं, फ्री नोट्स के लिए आप हमारे साथ जुड़े रहें, धन्यवाद!
Hi, this is a comment.
To get started with moderating, editing, and deleting comments, please visit the Comments screen in the dashboard.
Commenter avatars come from Gravatar.